शहीद जवान: 17 साल की उम्र में पहुंचा भर्ती होने, कमांडो बनने की थी ख्वाहिश….. पिता भी फौजी, पढ़े पूरी खबर…….

खबर शेयर करें

 

रानीखेत : पूर्वी सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में सरना गांव ताड़ीखेत ब्लॉक के बृजेश सिंह रौतेला(23) पुत्र दलवीर सिंह भी शामिल है। गांव के जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया है। यह घटना यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। गंगटोक को सोमगो झील व भारत चीन सीमा के निकट नाथुला से के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तक सेना के विशेष विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर लाया जाएगा। इसके बाद रानीखेत लाया जाएगा।

पिता रिटायर फौजी, शहीद 17 साल की उम्र में ही पहुँचा भर्ती होने

रानीखेत: जवान के शहीद होने की खबर मिलने के बाद बृजेश सिंह रौतेला के सरना गांव में शोक की लहर है। सेना मेडल प्राप्त पिता दलवीर सिंह ने बताया की उनके बेटे को बचपन से सेना में जाने का बेहद अधिक शौक था। वह रानीखेत के सोमनाथ मैदान में हुई सेना भर्ती में 17 वर्ष चार माह में ही भर्ती होने पहुँच गया। तब वह दौड़ में निकल गया। इसके बाद उसे कम उम्र का हवाला देकर घर को भेज दिया। 18 साल पूरे होने पर वह भर्ती हो गया। फौजी पिता दलवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही सेना में कमांडो बनने का शौक था। परिवार में बेटे के शहीद होने के बाद मां पुष्पा देवी, बड़े भाई अमित, छोटी बहन कल्पना का रो रो कर बुरा हाल है। बृजेश ने पढ़ाई द्वाराहाट से पूरी की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद