बड़ी खबर….कोसी नदी के इस क्षेत्र में नहाने और मछली मारने के लिये लगाया प्रतिबंध, ये है वजह

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: यहां कोसी नदी के कुछ क्षेत्र को नहाने और मछली मारने के लिए जिला प्रसाशन ने प्रतिबंधित कर दिया है। उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अध्यक्ष व्यापार मण्डल कोसी ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि कोसी नदी के स्थान (कोसी शिव मंदिर से दौलाघट रोड के बाईपास तक) कोसी नदी में काफी गहरे तालाब हो गये हैं। पहले भी इस क्षेत्र में भी डूबने से कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। भविष्य में कोई भी जन-हानि के दृष्टिगत उक्त क्षेत्र में नहाने एवं मछली मारने के लिये प्रतिबंधित किये जाने का अनुरोध किया। इसके बाद
उन्होंने भविष्य में कोई भी सम्भावित दुर्घटना के दृष्टिगत कोसी नदी के स्थान (कोसी शिव मंदिर से दौलाघट रोड के बाईपास तक) के क्षेत्र को नहाने एवं मछली आखेट के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजस्व निरीक्षक हवालबाग को निर्देश दिये है कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त लगाना सुनिश्चित करें। उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजस्व निरीक्षक हवालबाग की होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद