Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा… अरूणा और किशन ने रचाया आदर्श विवाह, सब कर हे हैं तारीफ, देखें वीडियो

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आज के दौर विवाह समारोह में लोग मोटी रकम खर्च करते हैं। कई लोग कर्जा लेकर अपनी बेटी और बेटे की शादी करते हैं। जबकि कई अपनी जीवन भर की कमाई शादी समारोह में खर्च कर देते हैं। लेकिन अल्मोड़ा के अरूणा और किशन ने आदर्श विवाह रचाया। बिना किसी खर्च और तामझाम के दोनों ने सात फेरे लिए और कई संकल्प भी लिए। सभी लोग दोनों की तारीफ कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

विवाह बीते दिवस गायत्री प्रज्ञापीठ लिंक रोड में हुआ। यहां सरकार की आली की रहने वाली अरूणा भंडारी और ग्राम नौला शीतलाखेत के रहने वाले किशन सिंह मेहरा ने आदर्श विवाह किया। दोनों ने सात फेरे लेने से पहले दहेज नहीं लेने, नशे से दूर रहने, आतिशबाजी नहीं करने और मांस का सेवन नहीं करने सहित कई संकल्प लिये। विवाह गायत्री प्रज्ञापीठ के संयोजक भीम सिंंह अधिकारी ने संपन्न कराया। भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि आर्दश विवाह में कोई लेनदेन नहीं होता ना ही आतिशबाजी और ना ही बैंडबाजे का प्रयोग किया जाता है। बेहद सादगी के साथ विवाह होता है। विवाह में कोई खर्च नहीं होता। फेरे लेने के दौरान भी दुल्हा और दूल्हन को संकल्प कराये जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग अब आर्दश विवाह अधिक संख्या में कर रहे हैं। इस मौके पर नरेन्द्र साही,सरोज भट्ट, उर्मिला तिवारी, विद्या विसानिया, सरोज मेलकानी, प्रेमा कांडपाल, मीनू भट्ट, भावना मनकोटी, मोहन पांडे, राम सिंह बिष्ट, निर्मला अधिकारी, इन्द्रा गनघरिया, जानकी जोशी आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड… कर्मचारियों के डीए को लेकर बड़ा आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments