काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का नारा

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी प्रकृति शोध संस्थान, उदयपुर की जनपद उत्तरकाशी समन्वयक डॉ. सुमिता पंवार के निर्देशन में काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर समिति के महंत श्रीमान अजय पुरी जी के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया और उनके द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई और कहा गया कि यह प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है।

समिति द्वारा तीर्थ यात्रियों हेतु प्राकृतिक वनस्पति के संरक्षण, निर्मल गंगा संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक एवं आपदा प्रबंधन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने संबंधी संदेश दिए गए। यात्रियों हेतु एक विशेष स्वागत पत्र तैयार किया गया, जिसमें प्रकृति एवं जल संरक्षण संरक्षण, आपदा प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं को अंकित किया गया, जिससे कि यात्रियों को इनके प्रति जागरूक किया जा सके। जनपद प्रभारी डॉ. सुमिता पंवार द्वारा बताया गया, कि प्रकृति शोध संस्थान, उदयपुर के निदेशक प्रोफेसर व्यास के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में उत्तरकाशी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण में जन सहभागिता सुनिश्चित करना है एवं साथ ही साथ आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील विषय पर भी मंथन किया जाएगा और आपदा प्रबंधन में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सर्वप्रथम उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में जन समुदाय को एकत्रित करके प्रकृति संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन में जन सहभागिता के लिए जनपद के आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदि से सहयोग प्राप्त कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता कार्यक्रमों में प्रकृति संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, गंगा की सहायक नदियों, खालों, गदेरों, गंगा घाटों की साफ सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन और आपदा प्रबंधन जैसे संवेदनशील विषयों पर मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर एक, लक्षेश्वर सभासद श्रीमती सुषमा डंगवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने भी कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में कार्यक्रम के लिए संभावित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्री प्रेम सिंह पंवार, अध्यक्ष’ जनपदीय पेंशनर्स संगठन उत्तर काशी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। श्री पंवार द्वारा भी कार्यक्रम को और बृहद स्तर पर आयोजित करने का सुझाव दिया गया और कार्यक्रम की महत्ता एवं आवश्यता को देखते हुए कहा गया कि इस मुहिम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम में श्री जगमोहन सिंह चौहान द्वारा भी प्रकृति संरक्षण को एक आवश्यक एवं संवेदनशील विषय बताते हुए इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अपने साथ अपने अभियान में जोड़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में भूतपूर्व सभासद लक्षेश्वर श्रीमती चंद्री चौहान, पूर्व सभासद श्री मनोज सिंह चौहान, प्रकृति शोध संस्थान उदयपुर की जनपद स्तरीय समिति की महिला सदस्यों में श्रीमती रीना राणा उपाध्यक्ष, श्रीमती किरन- कोषाध्यक्ष, श्रीमती उमागिरी-सचिव, श्रीमती चंद्री देवी, भूतपूर्व सभासद लक्षेश्वर, श्रीमती बीना राणा, श्रीमती चंद्रा देवी, श्रीमती विनीता देवी, श्रीमती नीरजा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद