हल्द्वानी: खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आज से मिलेंगे रजिस्ट्रेशन-फार्म

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए खेल के मैदान से अच्छी खबर है। शहर के हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम और गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए आज सोमवार से पंजीकरण और फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
अफसरों ने बताया कि यह प्रशिक्षण 11 माह तक चलेगा। इस दौरान अनुभवी और प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों के कौशल को निखारने का काम करेंगे। हालांकि, पूर्व योजना के अनुसार यह प्रशिक्षण सत्र 15 अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इसमें देरी हुई। अब विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। क्रिकेट,फुटबॉल,हॉकी,बास्केटबॉल,वॉलीबॉल,बैडमिंटन,शूटिंग, स्विमिंग, एथलेटिक्स आदि।


प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। अपना आधार कार्ड, दो फोटो सहित लाना भी अनिवार्य है। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।


जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने कहा कि
इच्छुक खिलाड़ी हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर पंजीकरण कराकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। दस्तावेजों की आवश्यक कार्रवाई और औपचारिकताएं पूरी होते ही विधिवत प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद