साइबर क्राइम….. बचने के लिए जागरूकता अति आवश्यक

खबर शेयर करें

रामनगर। वर्तमान में साइबर क्राइम तेजी के साथ बढ़ रहा है। कई लोग लालच में तो कई जागरूकता के अभाव में ठगों का शिकार बन रहे हैं। ऐसे में पुलिस लगातार जागरूकता अभियान जा रही है। जिसके तहत लोगों को इस अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

पुलिस के साईबर सेल ने रामनगर में रिसोर्ट कर्मचारियों को साईबर अपराध एवम उत्तराखंड एप के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साईबर टीम नरेंद्र धामी व प्रियंका जोशी ने ताज रिजॉर्ट ग्रुप रामनगर के समस्त स्टाफ को साइबर अवेयरनेस एवं महिला संबंधी अपराध के बारे में जागरूक किया। बताया कि वर्तमान समय में बढ़ रहे  साइबर अपराधों के प्रति समस्त स्टाफ को अनजान लिंक, फोन कॉल, मैसेज व वीडियो काॅल से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क तथा नजदीकी थाना/ चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करने हेतु बताया। साथ ही सभी को होटल रिसोर्ट में आने वाली अन्य पर्यटकों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सभी को महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति एप  के बारे में भी जागरूक किया गया। सभी से उत्तराखंड पुलिस ऐप को डाउनलोड कर  रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई, बताया कि अपने आस पास के घरों में भी जागरूकता का प्रसार करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद