बाघ ने महिला को बनाया निवाला, शव की तलाश को अभियान

खबर शेयर करें

खटीमा। उत्तराखंड में मानव और वन्य जीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिनमें कई लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह शौच को जंगल में गई महिला को बाघ ने मार डाला। बाघ महिला के शव को जंगल में ले गया है। सूचना पर वन विभाग ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई महिला को बुधवार सुबह बाघ उठा ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत मच गई है। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सुरई रेंज की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है। बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं। इधर इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद