बड़ी खबर: यहां होम स्टे संचालकों पर कार्रवाई

नैनीताल: जिले में बिना दस्तावेज व अनियमितताएं मिलने पर पर्यटन विकास अधिकारी ने 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। वहीं, बिना पंजीकरण कराए होमस्टे संचालित करने पर सील करने की चेतावनी दी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल में 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त किया गया है। यहां दस्तावेज पूरे नहीं मिले और अनियमितताएं भी पाई गईं। वही कई जगह नियमों की अनदेखी करने समेत होम स्टे का व्यावसायिक उपयोग करने के चलते पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होमस्टे पाए गए तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले के रामगढ, मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में लोग बिना होम स्टे रजिस्ट्रेशन के होम स्टे का संचालन कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


