बड़ी खबर: मुफ्त पढ़ाई के लिए 6 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, ये हैं बच्चों के प्रवेश के नियम

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में आरटीई यानि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होने जा रही है जो 30 अप्रैल तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
विभागीय अफसरों ने बताया की छह से 15 मार्च तक पोर्टल पर निजी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया 24 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगी। 17 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। 18 से 30 अप्रैल तक प्रवेश लेने वाले बच्चों की सूची जारी की जाएगी।
बीते साल जिले के 350 से अधिक निजी स्कूलों में 3200 से अधिक सीट के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई थी। इसमें तीन बार लाटरी प्रक्रिया के बाद भी 200 से ज्यादा सीट खाली रह गई थी। इस बार आवेदन के लिए अभिभावकों के पास 10 दिन का समय है।
अभिभावक www. rteonline. uk.gov.in पर 24 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। कक्षा एक में दाखिले के लिए 30 जून 2026 को बच्चे की उम्र छह साल जबकि नर्सरी के लिए 30 जून को तीन साल की उम्र पूरी होनी चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


