बड़ी खबर:देहरादून के बाद अब हल्द्वानी भी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ ही कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी को दिल्ली से हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। यदि सरकार की मंशा साकार हुई तो हल्द्वानी से दिल्ली की दूरी घटकर करीब तीन घंटे रह सकती है, जिससे कुमाऊं की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के नए आयाम खुल सकेंगे।

27 मार्च को सीएम पुष्कर धामी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर हल्द्वानी-दिल्ली एक्सप्रेस वे बनाने की पैरवी कर चुके हैं। वर्तमान में हल्द्वानी से दिल्ली का सफर रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए एनएच-9 से तय होता है। भारी ट्रैफिक से यह दूरी छह से सात घंटे में तय होती है। हालांकि, दिल्ली से काठगोदाम तक फोर लेन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जिससे कुछ राहत है, पर बढ़ते यातायात दबाव के चलते कॉरिडोर की जरूरत भी है।

ग्रीन-ब्राउन फील्ड से खुल सकते हैं रास्ते: तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, हल्द्वानी-दिल्ली कॉरिडोर के लिए ग्रीन फील्ड (न्यू अलाइनमेंट) और ब्राउन फील्ड मॉडल अपनाया जा सकता है। छोटे शहरों के आसपास बाइपास बनाकर दूरी कम करने और मौजूदा फोर लेन का 40-60% उपयोग करने की संभावना है। यदि यह योजना साकार होती है, तो यात्रा समय घटकर तीन से चार घंटे तक रह सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद