हल्द्वानी: सात फेरे से पहले कार्ड लेकर सिलेंडर लेने पहुंची युवती


हल्द्वानी। शादी का सीजन 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। ऐसे में गैस के संकट ने लोगों की तकलीफें और अधिक बढ़ा दी हैं। सिलेंडर की व्यवस्था न होने से परेशान एक युवती सोमवार को खुद की शादी का कार्ड लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंची। उसने आवेदन पत्र के अलावा कार्ड यहां जमा किया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी शादी से संबंधित कार्ड लेकर सिलेंडर लेने पहुंचे। एसडीएम ने शीघ्र समस्या का निवारण करने की बात कही।
लालकुआं से अपने माता-पिता के साथ हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट पहुंची भावना ने बताया कि 19 अप्रैल को उसकी शादी है। घर में एक सिलेंडर खत्म होने वाला है जबकि दूसरा लंबे समय से खाली पड़ा है। कहा कि चार दिन ही बचे हैं, ऐसे में मांगल कार्य कैसे होंगे। इसके अलावा कालाढूंगी से पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि उनके बेटे की 21 अप्रैल को शादी है। उन्हें भी सिलेंडर की सख्त आवश्यकता है। हल्द्वानी से पहुंची महिला ने कहा कि उनके घर पर भी इस बीच कार्यक्रम होना है। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि शीघ्र सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि अब तक 125 शादी के कार्ड उनके पास जमा हो चुके हैं। इन घरों में प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर की आपूर्ति करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उनका कहना था कि जिस घर में विवाह समारोह है वो पूर्ति विभाग कार्यालय में शादी का कार्ड, आधार और आवेदन पत्र जमा कर दें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


