बड़ी खबर: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्कर को मिलेंगे एक लाख

देहरादून। राज्य में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। अब तक यह राशि 40 हजार रुपये थी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में सोमवार को देहरादून में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस फैसले का लाभ एक अप्रैल 2026 के बाद रिटायर होने वाले कर्मियों को मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिवालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि विभाग काफी समय से आंगनबाड़ी वर्करों की सहायता राशि बढ़ाने को प्रयासरत था। अब इस लेकर निर्णय हो गया है। आर्या ने बताया, महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के खाली पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग में इस समय सुपरवाइजर के 88 पद खाली हैं जिन्हें भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
आर्या ने अन्य योजनाओं को लेकर बताया कि एकल महिला स्वरोजगार के तहत छह जिलों के 504 प्रस्तावों को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि नंदा गौरा योजना के लिए इस साल अभी तक 45000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं जो नया रिकार्ड है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है, ऐसे में आवेदन और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को 15 जनवरी से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


