बड़ी खबर: वनभूलपुरा मामले में कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, वनभूलपुरा हिंसा में शामिल 21 हिरासत में, पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि में अतिक्रमण के मामले में कल कोर्ट के फैसले से महज एक दिन पहले नैनीताल पुलिस ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। फरवरी 2024 की वनभूलपुरा हिंसा की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में बड़े पैमाने पर दबिशें और चेकिंग शुरू कर दी गई है।

सोमवार को एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 121 उपद्रवी तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 21 उपद्रवियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी पिछले साल वनभूलपुरा हिंसा के दौरान थाने में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव करने वालों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की साइबर टीम पूरी तरह अलर्ट है। भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या हिंसा भड़काने वाले किसी भी मैसेज पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

कल मंगलवार को हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे की भूमि में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद