हल्द्वानी के ओम भंडारी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंग दम

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। मुक्केबाज ओम भंडारी का चयन 7वीं जूनियर बॉयज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ओम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 48-50 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।


उत्तराखंड टीम के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन ऊधमसिंह नगर में किया गया था। इस ट्रायल में हल्द्वानी, कोटद्वार, काशीपुर सहित प्रदेश के मुक्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया। कड़े मुकाबले के बाद ओम भंडारी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत


बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर और बबीता बसेड़ा ने बताया कि ओम भण्डारी वर्तमान में ‘खेलो इंडिया’ के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 4 अप्रैल से नागपुर में शुरू हो रही है। उनकी इस उपलब्धि पर एसटीएच में कार्यरत उनकी माँ संतोषी, सचिव गोपाल खेलिया आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद