हल्द्वानी के लोगों के लिए बड़ी खबर, 229.82 करोड़ से होंगे ये काम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के विकास को नई गति मिलने वाली है! केंद्र सरकार ने 229.82 करोड़ रुपये की केंद्रपोषित परियोजना को मंजूरी दे दी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को परियोजना का शुभारंभ किया। इससे शहर में वर्षों से चली आ रही यातायात जाम और बरसात में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

सड़क सुधारीकरण:
नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड सहित कुल 16 किलोमीटर प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, सौंदरीकरण और मजबूती।

बरसाती नालों का निर्माण:कुल 48.75 किलोमीटर लंबी बरसाती नालियां बनाई जाएंगी।

नालों का डायवर्जन: देवखड़ी नाला, इंदिरा नगर नाला एवं आंवला चौकी नाले का आउटफॉल गौला नदी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

मल्टीयूटिलिटी डक्ट: सड़कों के किनारे संचार केबल और विद्युत लाइनों को सुव्यवस्थित करने के लिए।

अन्य सुविधाएं:सतही पार्किंग और वेंडर जोन
फुटपाथों का निर्माण दोनों ओर
मेडियन में प्लांटेशन और सौंदरीकरण
नए विद्युत खंभे, स्ट्रीट लाइट्स और हाईमास्ट लाइटिंग
प्रमुख चौराहों का जंक्शन सुधार
टेबल टॉप क्रॉसिंग स्कूलों/संस्थानों के सामने
बस स्टॉप का निर्माण

परियोजना के तहत मंडी से तीनपानी मार्ग पर अलग से 35.30 करोड़ रुपये की विशेष योजना भी शामिल है, जिसमें सड़क कार्य (24.93 करोड़), ड्रेनेज (6.43 करोड़) और यूटिलिटी डक्ट (3.94 करोड़) शामिल हैं। इस परियोजना के पूरा होने से हल्द्वानी को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी, यातायात सुचारु होगा और बरसात के मौसम में नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

समारोह में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पार्षद संजय पांडे, रुक्मणी बिष्ट, मनोज जोशी, रईस अहमद सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद