Haldwani: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने वाली महिला दरोगा सस्पेंड, ये है मामला

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा (एसआई) को दुष्कर्म पीड़िता के साथ पक्षपातपूर्ण और एकपक्षीय व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
साल 2025 में एक महिला ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी थी कि भगवत सरन नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से मुकर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से विवाहित था।
उसके दो बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच महिला दरोगा एसआई अंजू यादव को सौंपी गई थी।
पीड़िता के आरोप और जांच के नतीजे विवेचना के दौरान पीड़िता ने शिकायत की कि दरोगा द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है, जिससे आरोपी को फायदा पहुंच रहा है। विवेचना सरसरी (सतही) तरीके से की गई। प्रतिवादी (आरोपी) को लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई। उल्टा वादिनी (पीड़िता) को धमकाया गया।
मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जांच में लापरवाही साबित होने पर महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जल्द ही नया जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।एसएसपी ने साफ कहा कि पुलिसिंग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


