बड़ी खबर: सरकारी स्कूलों में किताबों के साथ मुफ्त मिलेंगी नोटबुक

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2026-27 से केवल नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें ही नहीं, बल्कि उनके साथ नोटबुक (अभ्यास पुस्तिकाएं) भी मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल (CEO) गोविन्द राम जायसवाल ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी पढ़ाई को अधिक सुगम व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

किसे कितनी मिलेंगी नोटबुक?

कक्षा 1 से 2 तक: प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक।

कक्षा 3 से 5 तक: प्रत्येक विद्यार्थी को 3 नोटबुक।

कक्षा 6 से 12 तक: प्रत्येक विद्यार्थी को 5 नोटबुक।

“इस योजना से न केवल बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता आएगी, बल्कि विद्यालयों में छात्रों के नामांकन और उपस्थिति में भी सकारात्मक वृद्धि होने की पूरी संभावना है। हमारा लक्ष्य शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रोत्साहित करना है।”

  • गोविन्द राम जायसवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद