मिशन 2022: बिट्टू कर्नाटक ने अल्मोड़ा विधान सभा सीट से मांगा टिकट, प्रदेश अध्यक्ष से कही ये बात……

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अल्मोड़ा विधान सभा सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी टिकट मांगा है।

उन्होंने देहरादून जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिये अल्मोडा विधानसभा सीट से दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि अल्मोडा विधानसभा सीट से दावेदार के रूप में वे कांग्रेस पार्टी की लम्बे सयम से सेवा कर रहे हैं । उनके द्वारा आगामी चुनाव 2022 में अल्मोडा सीट से दावेदार के रूप में अपना आवेदन पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को सौंपते हुए आगामी चुनाव में उनके द्वारा किये गये कार्यो का मूल्यांकन करते हुये उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में टिकट दिये जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रेल यात्रियों पर पड़ी किसान आंदोलन की मार, उत्तराखंड की यह ट्रेनें कैंसिल

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत से भी पार्टी से टिकट दिये जाने के लिये अपना दावेदारी हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। कर्नाटक ने कहा कि विगत वर्षो और कोरोना काल में अल्मोडा विधानसभा क्षेत्र में किये गये कार्यो की पूर्ण जानकारी समय-समय पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री/चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष को दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि अल्मोडा विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षो में उनके द्वारा जनता के बीच रह कर किये गये कार्य , कोरोना काल में की गयी समाज सेवा तथा पार्टी के हित में सक्रिय रूप से भागीदारी का मूल्यांकन कर उन्हें पार्टी के मजबूत दावेदार के रूप में टिकट दिया जाय।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद