अल्मोड़ा:::: I love almora का इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा, लोगों में उत्साह, ले रहे हैं सेल्फी……

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: नैनीताल गांधी चौक तल्लीताल में ‘आई लव नैनीताल’ के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड का आपको ध्यान होगा। ठीक इसी तरह ‘आई लव अल्मोड़ा’ का बोर्ड यहां पंत पार्क में भी लग गया है। इस बोर्ड को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग बोर्ड के पास सेल्फी ले रहे हैं।

नगर पालिका अल्मोड़ा की ओर से ये बोर्ड लगाया गया है। नगर पालिका। अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि पर्यटकों और लोगों के लिए ये बोर्ड लगाया गया है। यहां पर एक तरीके से सेल्फी पॉइंट भी बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत, ये बताई जा रही वजह

उन्होंने बताया कि मालरोड़ में पंत पार्क को भी ठीक किया जाएगा। इसके लिए भी काम किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में तेजी से विकास कार्य हो इसके लिए काम किया जा रहा है। जोशी ने कहा कि बोर्ड लगाने का काम बुधवार से शुरू किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद