चुनाव नहीं लड़ेंगे बिट्टू कर्नाटक, प्रत्याशी को जिताने के लिए करेंगे काम:::: क्या कहा बिट्टू ने आप भी सुने (वीडियो)

खबर शेयर करें

Almora। अल्मोड़ा विधानसभा से कांग्रेस से टिकट के दावेदार बिट्टू कर्नाटक अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अब वह पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के साथ हैं। वह प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे। कर्नाटक ने पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। उनकी इस जानकारी देने के बाद उन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है। जिसमें उनके निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी।

कर्नाटक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके सभी साथियों एवं कार्यकर्ताओं की भावनाए आहत थी और सभी चाहते थे कि हम सभी मिलकर इस विधानसभा चुनाव में प्रतिभाग करें। उनको प्रत्याशी के रूप मेे उतारा जाय। उन्होंने बताया कि इस मामले में बीते चार दिनों से मंथन करने के बाद और कांग्रेस आलाकमान के इस मामले में हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करते हुए फैसला लिया गया कि विधान सभा चुनाव 2022 में हम सभी कांग्रेस पार्टी को विधानसभा और प्रदेश में विजयी बनाने के लिये संकल्पबद्व हैं। अल्मोडा में कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशी को उनका समर्थन है।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से किया दुराचार, पुलिस ने दबोचा आरोपी


उन्होंने कहा कि वह पिछले 32 सालों से कांग्रेस के सिपाही हैं और आज भी पार्टी के हर निर्णय में पार्टी के साथ खड़े हैं। बताया कि चुनाव में दावेदारी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके तहत उनके द्वारा दावेदारी की गयी थी। पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी है तो वह स्पष्ट करना चाहते हैं उनके मध्य कोई भी मतभेद एवं मनमुटाव नहीं हैं और सभी मिलकर इस चुनाव में पूरी शक्ति के साथ विजय होने के लक्ष्य से उतरेंगे और विजयी भी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा::: डीजे ना बजाने पर विवाद, मुकदमा, ये है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि वह अपने समस्त सहयोगियों का भी तहे दिल से आभारी हैं। जिनके अथक प्रयासों एवं सहयोग ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाया। कहा कि वह अपने साथियों को भरोसा दिलाते हैं कि वह सदैव उनके साथ हैं कहा कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद उनके द्वारा समस्त सामाजिक कार्य पूर्व की भांति चलाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कपड़े के गोदाम से भड़की आग तीन मंजिला भवन तक पहुंची, भारी क्षति


इस अवसर पर दीपेश जोशी,रोहित शैली,नवाज खान,अमन अंसारी,राकेश बिष्ट,मनीष तिवारी,गौरव अवस्थी,गौरव काण्डपाल,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,अशोक सिंह,अर्जुन लटवाल,अमर बोरा,धीरज बिष्ट,हिमांशु पवार,भरत भूषण,दीपक मनराल,हरीशसिंह सिजवाली,जितेन्द्र काण्डपाल,हेम जोशी,भूपेन्द्र भोज,शुभम जोशी,कमल बिष्ट,बचीसिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद