उत्तराखंड: बीजेपी जिला अध्यक्ष के घर में आधी रात धमाका, डीएम भी पहुंचे……………

खबर शेयर करें

ये खबर हल्द्वानी से है। यहां पर रात में 11:45 बजे बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरा नगर में स्थित आवास में अचानक धमाका हो गया। इससे उनके घर के अंदर सभी दरवाजे, अलमारियां और अन्य सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल बाल बच गए। सभी सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर का स्थलीय निरीक्षण किया। डीए ने मीडिया से बात करते हुए बताया की घर के अंदर धमाका किन कारणों से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन यह पूरा धमाका रहस्मयी है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि चर्चा में है कि आकाशीय बिजली गिरने से भी धमाका हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  FIFA World Cup: ये टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद