पीजी के गेस्ट हाउस में फंदे में झूलता मिला छात्रा का शव, परिजनों ने लगाए यह आरोप

खबर शेयर करें

भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में अध्ययनरत बीफार्म की छात्रा का शव पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे झूलता मिला है। मामले में परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय छात्रा वैशाली विश्वकर्मा पुत्री मनोज विश्वकर्मा का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में पी दवा और बिगड़ने लगी बच्चों की हालत, परिजनों में मच गया हड़कंप

इधर परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद