उत्तरकाशी: पीजी कॉलेज में आपदा जोखिम प्रबंधन पर मंथन, छात्रों ने सीखे जीवन रक्षा के गुर

खबर शेयर करें

​उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्राचार्य डॉ. पंकज पंत के निर्देशन में महाविद्यालय के आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) क्लब, भूगोल विभाग, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), UCOST और हिमालय एजुकेशनल एंड हिल डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया

​कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनीता कोहली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदाओं का अर्थ एवं प्रकार तथा पूर्व तैयारी की महत्ता’ रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं को आपदा के समय जीवन रक्षा के गुर सिखाए गए।
​
​कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी:

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)

​सुरक्षा एवं बचाव: DDMA के मुख्य प्रशिक्षक मस्तान भंडारी ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा कार्यों का प्रयोगात्मक (Practical) प्रशिक्षण दिया।
​अग्नि सुरक्षा: अग्निशमन विभाग से नरेंद्र सिंह रावत ने घरों में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं और वनाग्नि से बचाव के उपायों पर डेमो देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
​आपदा के प्रकार: हिमालयन एजुकेशनल एंड हिल डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव प्रकाश चंद्र रमोला ने आपदा के वैज्ञानिक अर्थ और उसके विभिन्न प्रकारों पर चर्चा की।
​मानव जनित आपदाएं: मुख्य प्रशिक्षक कल्पना ठाकुर ने मानवीय गलतियों से आने वाली आपदाओं और उन्हें रोकने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
​भूगोल और आपदा: भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. बचन लाल ने भूगोल विषय और आपदा प्रबंधन के अंतर्संबंधों को समझाया।
​
​कार्यक्रम की संयोजक एवं DRR क्लब की नोडल डॉ. सुनीता रावत भंडारी ने क्लब के उद्देश्यों और भविष्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता पंवार ने किया।
​इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. एमपीएस राणा, डॉ. परदेव सिंह (NSS), डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. सुनीता मेहता, शिवम राज चौहान, प्रवीण भट्ट, डॉ. विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह राणा, मनीषा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद