कुमाऊं: हल्द्वानी से पहाड़ को जा रही बस पलटी, एक की मौत की सूचना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी।आज सुबह भवाली ज्योलिकोट मार्ग में गेठिया के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 लोगों के घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।
हादसा भूमिधार मंदिर के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद