ब्रेकिंग: हल्द्वानी में बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला, ये है मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पारिवारिक विवाद के कारण बड़े भाई ने छोटे भाई की क्रूरता से हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड के निवासी संदीप जायसवाल (पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल) मंगलवार रात लगभग 11 बजे घर लौटा।

इसके बाद उसने अपने 42 वर्षीय छोटे भाई सोनू जायसवाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया।आरोप है कि संदीप ने पास पड़ा स्टील का लोटा उठाया और सोनू के सिर व चेहरे पर बेरहमी से कई बार वार किए। इसके बाद उसे तख्त पर पटक-पटककर भी बुरी तरह पीटा।

घर में मौजूद अन्य परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन संदीप ने सभी को जान से मारने की धमकी देकर एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि संदीप ने सोनू को लगातार पीटते रहा, जिसके कारण वह बेहोश हो गया।

कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

जिस कारण पूरा परिवार पहले से ही उससे भयभीत था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के आसपास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद