हल्द्वानी में ईवीसीएल टी-20 लीग स्थगित, पढ़े खबर

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार शुरू होने जा रही क्रिकेट लीग में ब्रेक लग गया है। बीते मंगलवार को एक आयोजक की मौत के बाद उद्घाटन मुकाबला रद्द होने के बाद बुधवार को आयोजकों ने पूरी लीग को टाल दिया है। अब प्रतियोगिता कब होगी। इसकी कोई जानकारी नही है। बुधवार को आयोजकों ने इस बात की जानकारी खेल विभाग के अफ़सरो को दी। उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी ने बताया कि आयोजकों ने उन्हें लीग स्थगित करने की जानकारी दी है। लीग में पूर्व भारतीय बॉलर प्रवीण कुमार और इरफान पठान सहित कई नामी क्रिकेटरों के हिस्सा लेना था। लोगों में भी प्रतियोगिता को लेकर खूब उत्साह था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


