Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड… दुल्हन ने कर ली आत्महत्या,10 दिन पहले हुई थी शादी…… फ़ोन में बात करने को लेकर

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज। राज्य के देहरादून में एक नव विवाहित ने आत्महत्या कर ली। उसकी करीब 10 दिन पहले शादी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि 19 साल की बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। 8 दिसंबर सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आई बबीता ने कमरे में जाकर छत में लोहे की रॉड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी बबीता के परिजनों को दी गईं। बबीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना वसंत विहार प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि ममले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला है कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी। इस बात पर पति पत्नी में विवाद हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments