Subscribe our YouTube Channel

पुरानी पेंशन का मामला….. अब उत्तराखंड में फिर से आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी

खबर शेयर करें

नैनीताल न्यूज। हिमाचल में बीते दिनों आये विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एक बार फिर उत्तराखण्ड में पुरानी पेंशन का मामला उठने लगा है। अब कर्मचारी एक बार फिर बड़े आंदोलन के मुड़ में है। कर्मचारियों का कहना है यदि सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। सरकार को आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में भी इसका नुकसान हो सकता है।
कर्मचारियों ने कहा कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पुरानी पेंशन को प्रचार का सबसे बड़ा हथियार बनाया था। इसका फायदा कांग्रेस को हुआ।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन नैनीताल की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने बताया कि अब उत्तराखंड में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा उन्होंने बताया हिमाचल चुनाव में कर्मचारियों के आंदोलन का प्रभाव देखने को मिला है अब पुरानी पेंशन बहाल करने वाला हिमाचल पांचवां राज्य होगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कर्मचारियों की एकजुटता और संघर्ष रंग लाया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने तीन मार्च को शिमला में रैली निकाल कर विधानसभा का घेराव भी किया था l उत्तराखंड में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को और अधिक धार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि
मीनाक्षी कीर्ति

इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों से जनसंपर्क किया जाएगा तथा यदि प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर गुमराह किया तो इसका उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को जोर से उठाया जाएगा उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील भी उन्होंने की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments