कैबिनेट मंत्री कैड़ा: पार्किंग की पर्ची काटकर खर्चा चलाया, होटल में बर्तन भी धोए…

खबर शेयर करें

भीमताल। राम सिंह कैड़ा का जीवन गरीबी और संघर्षों से भरा रहा है। अमर उजाला की खबर के अनुसार
जिले के दूरस्थ ओखलकांडा के कैड़ागांव में 1974 में जन्मे कैड़ा ने अपनी पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की। गरीब परिवार से आने वाले कैड़ा ने गांव से हाईस्कूल करने के बाद भीमताल का रुख किया। वहां उन्होंने डांठ स्थित एक चाय की दुकान में बर्तन धोने का काम किया। अपनी इंटर की फीस और अन्य खचों के लिए उन्होंने भीमताल में पार्किंग की पर्चियां भी काटीं। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता नारायण सिंह कृषि कर अपनी आजीविका चलाते हैं। कैड़ा के छह भाई और दो बहनें हैं।
हालांकि नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का कहना है कि चुनौतियों से मुकाबला करना बचपन से ही उनकी आदत में शुमार रहा है। अब सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी जो चुनौतियां सामने आएंगी उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों और आम जनता के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद