पहाड़ में बंदर से जान बचाने के दौरान गिरी महिला, गंभीर

बेरीनाग: नगर पालिका के सांगड क्षेत्र में बंदरों से बचने के प्रयास में गिरकर एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा ने बताया कि शनिवार को दिवान सिंह की 65 वर्षीय पत्नी लीला देवी छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी अचानक से आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह सीढ़ियों की ओर दौड़ीं और अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गिर गईं। इसके बाद परिजन उन्हें बेरीनाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग लीला को हल्द्वानी स्थित सुशील तिवारी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद उनको बरेली रेफर किया गया है। वहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से बन्दरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


