यहां हल्द्वानी सड़क मार्ग में खाई में गिरी कार, 2 की मौत…….

खबर शेयर करें

 

एक महिला गंभीर रूप से हो गई घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

सजग पहाड़ डेस्क हल्द्वानी:

शनिवार तड़के हल्द्वानी-भवाली सड़क मार्ग पर भूमियाधार के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। बताया जा रहा हादसा सुबह 3 बजे हुआ। इसकी जानकारी 6 बजे मिली।

यह भी पढ़ें 👉  सात दिनों से लापता इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, इंजीनियरों ने जताया रोष

ज्योलीकोट पुलिस को शनिवार सुबह 6 बजे जानकारी मिली की भूमियाधार- खूपी के ठीक बीच स्थित एक पुल से कार खाई की ओर गिरी हुई है। चौकी इंचार्ज जोगा सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। घायल महिला को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा। इसके बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सात दिनों से लापता इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, इंजीनियरों ने जताया रोष

पुलिस ने बताया हादसे में दौलतपुरा गाजियाबाद यूपी निवासी शारीन पुत्र शहाबुद्दीन और सेक्टर, ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा पुत्री सुशील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। साकेत नगर सेंट्रल दिल्ली निवासी शाजिया पत्नी मोहम्मद साहिल गंभीर रूप से घायल हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद