बड़ी खबर….यहां छात्र संघ अध्यक्ष ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

 

रामनगर: साल 2016 में रामनगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे गौरव फर्त्याल ने आत्महत्या कर ली। वह यहां ग्राम छोई रहते थे। आत्महत्या की वजह पता नहीं लग पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे अपने घर मे ही फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन गौरव को संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर किया गया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह अब तक पता नही चल पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट- चढ़ते पारे के बीच आई ये अपडेट,  कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद