अल्मोड़ा…… लोधिया के पास आपस में टकराई कार, लगा जाम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अभी कुछ देर पहले लोधिया पुलिस चौकी से करीब एक किमी नीचे दो कार आपस में टकरा गई। इस वजह से सड़क में कुछ देर के लिए जाम लग गया। बरेली जा रही रोडवेज की बस समेत पर्यटकों के वाहन फंस गए। बाद में किसी तरह जाम खुला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बताया जाता है कि बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रही एक कार को हरियाणा नंबर की अल्मोड़ा को आ रही कार ने टक्कर मार दी। एचआर नंबर की कार तेज रफ्तार में बताई जा रही। इस वजह से सड़क में जाम लग गया। कुछ देर तक लोग फंसे रहे। फिर किसी तरह कार को सड़क से किनारे किया गया। तब जाकर जाम खुला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद