बड़ी खबर: हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज(वीडियो)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धीकरण अनुष्ठान को लेकर उपजे विवाद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जवाहर नगर निवासी और श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की तहरीर पर की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिए अपने बयान में रामलीला मैदान के शुद्धीकरण को जातिगत रंग दिया और इसे छुआछूत से जोड़ा, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला
8 अगस्त को कांग्रेस की एक रैली के बाद रामलीला मैदान में कचरा और आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद 11 अगस्त को श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति से जुड़े लोगों ने मैदान की सफाई कर हवन-पूजन और शुद्धीकरण किया था। शिकायतकर्ता अमित कुमार, जो स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय से हैं, का कहना है कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य केवल धार्मिक पवित्रता बनाए रखना था और इसका किसी भी प्रकार की छुआछूत या जातिगत भेदभाव से कोई लेना-देना नहीं था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




