बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भीमताल बाईपास क्षेत्र में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान नाले के तेज बहाव में आने से तीन साल की बच्ची की डूबकर मौत हो गई। बच्ची को नाले में बहते देख परिजनों ने पल्लवी को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे उसे बचा नहीं सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्ची का शव भीमताल झील के किनारे बोट स्टैंड के पास से बरामद किया।
मृतक बच्ची की पहचान बाईपास निवासी भुवन कुमार की तीन वर्षीय पुत्री पल्लवी के रूप में हुई है। पुलिस बच्ची को तत्काल भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई, जहां डॉक्टर जितेंद्र ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद