Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने कहा जागेश्वर से होगी शुरूआत, प्रधानमंत्री मोदी से भी किया है अनुरोध

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर रहे। वह यहां पर डोल आश्रम में आये। यहां पर उन्होंने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया साथ ही नर-नारायण मूर्तियों का अनावरण किया। श्रीयंत्र में पूजा-अर्चना की और देश एवं प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा यह आश्रम जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है वहीं युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने का महान कार्य भी कर रहा है।


कहा की राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये उत्तराखण्ड का संकल्प लेकर निरन्तरता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम भी पॉचवें धाम के रूप में विकसित हो। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जो हमारा मानसखण्ड मन्दिरमाला मिशन है उस मिशन के अन्तर्गत यह आश्रम भी एक अंग के रूप में विकसित होगा। आने वाले समय में जिस प्रकार चारधाम यात्रा चलती है उसी प्रकार मानसखण्ड यात्रा एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा भी चलेगी। उसका एक बहुत बड़ा पड़ाव डोल आश्रम और जागेश्वर धाम भी होगा।

उन्होंने कहा कि शासन का जो मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन का मास्टर प्लान है वह पूर्णरूप से तैयार हो चुका है।उसकी शुरूआत जागेश्वर धाम से की जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां पर 3 नये पार्किग स्थल विकसित किये जायेंगे। डोल आश्रम में जो संस्कृत विद्यालय संचालित किया जा रहा है उसका महाविद्यालय बनाने के लिए या विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, महाराज कल्याणदास, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पाण्डे, डीएम वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments