Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत, जिला अध्यक्ष ने कही ये बात

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र भोज गुड्डू के पहल पर आज यहां शिखर होटल के सभागार में नवनियुक नगर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान कर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,विधायक अल्मोड़ा बारामंडल मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम में नगर व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा जो भी कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा उसका पार्टी पूरा सम्मान करेगी। साथ ही जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं होने देंगे जो कार्यकर्ता, पदाधिकारी पार्टी के विरुद्ध कार्य करते या गलत बयानबाजी किसी भी प्रकार से करेंगे उनको बहार का रास्ता दिखाया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments