इस दिन मुख्यमंत्री आयेंगे अल्मोड़ा में….. डीएम ने दी जानकारी

खबर शेयर करें

Almora: 17 एवं 18 दिसम्बर को हवालबाग ब्लॉक में आजीविका महोत्सव आयोजित किया जा रहा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री यतिश्वरा नंद, विशन सिंह चुफाल आदि भी आएंगे। विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान कायर्क्रम की अध्यक्षता करेंगे।

आज डीएम वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों के साथ पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि जनपद में पलायन को रोकने व आजीविका सवर्द्वन के लिए आजीविका महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन, आजीविका विभागों से जुड़े किसानों के लिए वर्कशाप आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- गलत जानकारी देने पर एमडीडीए के सुपरवाइजर को किया सस्पेंड

जिसमें गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, वीपीकेएस के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ मार्केटिंग व पैकेजिंग की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान होम-स्टे व महिला समूहों के लिए भी वर्कशाप का आयोजन किया जायेगा। बैंकों द्वारा ऋण वितरण भी किया जायेगा। इसके साथ-साथ मुख्य विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे जिससे आने वाले लोग लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑफ साइट एमरजेंसी ड्रिल- गैस रिसाव के बाद लगी आग, अलर्ट हुए विभाग


बताया कि आजीविका महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्री भी आएंगे। इस दौरान उनके द्वारा हवालबाग में स्थापित रूरल बिजनेस इन्क्यूवेटर (आरबीआई) का उद्घाटन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जायेगा कि जिन कृषकों द्वारा इस बार प्रशिक्षण लिया जा रहा है वे अगले वर्ष तक कुछ प्रायोगिक कार्य शुरू करें और उसका परिणाम देखने को मिले।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद