जलशोधन संयंत्र में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, निकालने के लिए चला अभियान

खबर शेयर करें

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात एक बच्चा दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और दिल्ली दमकल सेवा (DFS) संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है। उन्होंने बताया, सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है। उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। NDRF की टीम भी घटनास्थल पर है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने बदला नियम- हाफ टिकट में नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

अतुल गर्ग ने कहा कि NDRF की टीम जल्द ही उस बोरवेल के समानांतर एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी जिसमें बच्चा गिरा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा, रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। NDRF की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद