रानीबाग में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में अज्ञात शव ‌पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में आस-पास के लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि पर बोले सीएम- अधिकारियों को बांटी जाए प्रभागों की जिम्मेदारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद