अल्मोड़ा….. क्लीन कोसी ड्राइव, ऐसे होगी नदी की सफाई

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा….. एक बार फिर कोसी नदी में सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अबकी बार(क्लीन कोसी ड्राइव) 7 नवंबर को चलेगा। अभियान 51 किमी के दायरे को शामिल किया गया है। इसके तहत कोसी नदी को 31 जोन और 62 सेक्टर में बांटा गया है। अभियान में 3500 से अधिक लोग भी हिस्सा लेंगे।

डीएम वंदना और सीडीओ अंशुल सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को सुबह 9 बजे से काटली से क्वारब तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतें भी शामिल होंगी। इस दौरान नदी के दोनों और 500 मीटर के दायरे में सफाई की जाएगी। इसमें स्कूली बच्चों के साथ एसडीआरएफ, एसएसजी, स्वयं सहायता समूह, पीआरडी जवानों के अलावा लोकल गांव के लोग भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कुमाऊं में यहां कार सेवा प्रमुख को मारा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद