उत्तराखंड: चमोली की नीती घाटी में बादल फटा, वैली ब्रिज बहा; BRO जवान लापता, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के कई हिस्सों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चमोली जिले की नीती घाटी से बड़ी आपदा की खबर सामने आई है। यहाँ तमक नाले में बादल फटने से नाला अचानक उफान पर आ गया, जिसकी वजह से तेज बहाव और मलबे की चपेट में आकर एक वैली ब्रिज (Valley Bridge) पूरी तरह बह गया।

BRO कर्मचारी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुल बहने के दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO/GRIEF) की एक स्कॉर्पियो समेत तीन वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में सवार BRO कर्मचारी एनके पंकज कुमार के तेज बहाव में बहने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही चमोली पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा और लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू में बाधा बन रही है, हालांकि स्कॉर्पियो को सुरक्षित किनारे कर लिया गया है और लापता जवान की तलाश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सुरईथोटा से तमक की ओर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। हादसे का 35 सेकेंड का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां भूकंप के तेज झटके,दहशत में आए लोग

मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निचले इलाकों में सतर्कता बरतने और प्रभावित गांवों में राशन, दवाइयां व अन्य जरूरी आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल जिले में आरटीई एडमिशन में गड़बड़ी, डीएम ने जांच बैठाई

अगले 3 घंटे भारी: कई जिलों में अति तीव्र बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन घंटों में राज्य के कई पहाड़ी जिलों में मौसम और बिगड़ने के आसार हैं। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख तीर्थों व संवेदनशील क्षेत्रों—केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, चिरबासा, सोनप्रयाग, ऊखीमठ, गोविंदघाट, जोशीमठ, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, थराली, कपकोट, बदियाकोट, लप्सा, रिलकोट, दारमा, डीडीहाट, बेरीनाग और मुनस्यारी में मध्यम से भारी वर्षा तथा गर्जन के साथ वर्षा के अति तीव्र दौर होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद