कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोड़ा के रहने वाले व्यक्ति को 2 लाख की रकम वापस दिलवाई, ये है मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने निवासी अल्मोड़ा जिले के दन्या के ग्राम काभडी निवासी नवीन राम को 2 लाख की रकम वापस दिलवाई।


दरअसल, उन्होंने 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से खरीदी थी। इस भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आया भूकंप- कई लोगों के घायल होने की खबर, तैयारियों की खुली कलई

नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई। इस मामले की शिकायत नवीन राम ने आयुक्त से की। और मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब ये होंगे खनन विभाग के नए निदेशक, शासन ने जारी किए आदेश

आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को मोहन राम ने नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। इस पर नवीन राम ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद