अल्मोड़ा में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी एवं आसमान छूती महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। सरकार से रसोई गैस सिलेंडरों समेत पेट्रोल-डीजल के दामों में अंकुश लगाने की मांग की। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता यहां माल रोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए।जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि कोरोना के दौर में वैसे ही लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। सरकार को इससे राहत देनी थी लेकिन इसके उलट पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दाम लोगों को परेशानी में डाल रहे है। निर्धन व मध्यमवर्गीय लोग इस बेतहाशा बढ़ रही महंगाई की मार से त्रस्त हैं। वहीं रसोई गैस की कीमतों में इन दिनों और वृद्धि से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं।उन्होंने सरकार से रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है।रसोई गैस,पेट्रोल, डीजल,खाद्यान्न के बढ़ते मूल्यों से जनता बेहद परेशान है। सभी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से जल्द पेट्रोल, डीजल और गैस के बड़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे,जिला महासचिव गीता मेहरा,तारू तिवारी,फाकिर खान,महेश चन्द्र, सलीम अख्तर,पूर्व सभासद किशनलाल, अरविंद रौतेला, राजेश तिवारी,प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद