उत्तराखंड में कांग्रेस करने जा रही ये काम, बूथ स्तर पर है बड़ी तैयारी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश में संगठन को मजूबत करने के लिए बड़ी योजना तैयार कर रही है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजूबत किया जाएगा। बूथ स्तर पर कम से कम 30 नये कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। आज इस बात की जानकारी कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी एलडीएम डॉ. उमाशंकर ने दी। यहां अल्मोड़ा में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजूबती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें सीधे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से यह जिम्मेदारी दी गयी है कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर जिला,ब्लाक एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता को खोजें एवं उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि बूथ स्तर पर कम से कम 30 नए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करना है। जिससे कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर मजबूत हो।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे लगातार इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के लिए प्रत्येक जिले में जाकर कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को खोजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने बिट्टू कर्नाटक की सराहना करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संस्तुति पर उन्हें वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया था उस पर वे लगातार खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश- वनों की आग बुझने तक वन अ‌फसरों के अवकाश रद्द

प्रेसवार्ता में जिला भेषज सरकारी संघ टिहरी के अध्यक्ष हर्षपाल मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे,रोहित शैली, दीपक पोखरिया, उमेश रैक्वाल, भूपेन्द्र सिंह,अमर बोरा,गौरव काण्डपाल,गौरव अवस्थी, जया टम्टा,प्रकाश मेहता, सुन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कार ने बाइक में मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

इधर पूर्व दर्ज़ामंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैम्प कार्यालय में 13वीं साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद