उत्तराखंड: डिग्री कॉलेजों के संविदा प्राध्यापकों ने उठाई ये मांग

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा एवं गेस्ट प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। उन्होंने विनियमितीकरण नियमावली की कटऑफ तिथि को 31 दिसंबर 2025 बढ़ाने की मांग की।

बताया कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के के लिए साल 2014-15 में यूजीसी एवं शासन के नियमों के अनुसार गेस्ट प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। यह चयन अखिल भारतीय स्तर पर गठित उच्च चयन समिति की ओर से किया गया था। लेकिन वर्तमान विनियमितीकरण नियमावली में 2014-15 बैच के गेस्ट फैकल्टी को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कहा कि यदि कटऑफ तिथि को 31 दिसंबर 2025 तक या संशोधन नियमावली की प्राख्यापन तिथि तक बढ़ाया जाता है तो प्रदेश के सैकड़ों युवा शिक्षक जो पिछले 10 वर्षों से संविदा पर कार्यरत हैं। नियमितीकरण के दायरे में आ सकेंगे। इस दौरान डॉ. प्रदीप पाण्डेय, डॉ.मनोरमा, डॉ.रोमा गुहा,डॉ.कामना दीक्षित,डॉ.कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉ.भुवन मठपाल, डॉ.बीपी दुर्गापाल, डॉ.अरूण कुमार,डॉ.रवि जोशी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद