हल्द्वानी: बोर्ड के टॉपर्स में शामिल सचिन ने आत्महत्या कर जान दी

हल्द्वानी: नौकरी के लिए तैयारी कर रहे एक होनहार युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के आत्महत्या करने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से भीमताल के छोटा कैलास और हाल छड़ायल निवासी 22 वर्षीय सचिन पलड़िया पुत्र हरीश चंद्र पलड़िया ने हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। वह वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 23वें नंबर पर रहे थे। सचिन माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह दो-तीन सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे और हाल ही में सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन किसी कारणवश उनका चयन नहीं हो पाया था। बताया गया कि इस कारण वह परेशान भी रहते थे।
शनिवार रात जब परिवार के लोग कहीं बाहर गए थे, तो सचिन ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि परिवार से मामले पूछताछ की गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सचिन के माता-पिता घटना के बाद से बदहवास हैं। मृतक की तीन बहनें हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


