कोविड अस्पताल में आग, 18 की मौत की खबर

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में कराया भर्ती


गुजरात: यहां भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार रात आग लग गई। बताया जा रहा है इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया है। वहीं अन्य मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत की पुष्टी की है। चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। सभी को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पीड़ित प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार 4 लाख की सहायता देगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद