कोविड अस्पताल: वार्ड में प्राचार्य, कोरोना मरीजों से पूछा क्या हो रही परेशानी

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

दवा, भोजन और डॉक्टरों और स्टाफ के बारे में भी ली जानकारी

अल्मोड़ा: कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद कोविड अस्पताल बेस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। कुछ लोग कोविड अस्पताल के इंतजामों पर सवाल उठा रहे। कुछ शिकायत कर रहे।
इसको अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने कोविड वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से बात की। पूछने पर प्राचार्य ने बताया कि वह बीते बुधवार शाम 5 बजे कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कोविड वार्ड में गए। यहां पर उन्होंने मरीजों से बात की। भोजन डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया की कुछ मरीजों ने अपने मोबाइल बंद किये हुए थे। उनके परिजन इस वजह से परेशान थे। उनके परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मरीजों से यह भी कहा है कि यदि उनको कोई परेशानी वार्ड में होती है। उस परेसानी का यदि समाधान नही होता है तो उस बारे में वह उनको भी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए प्राचार्य ने बताया की वह मरीज़ों को अपना नंबर भी देकर आये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद