हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे डाक कावंडिये को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

खबर शेयर करें

बाजपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कावंड़िये को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बहेड़ी से 22 डाक कांवड़ियों का एक जत्था पावन गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। बीती रात सभी शिव भक्त पैदल वापिस लौट रहे थे। दोराहा के समीप उन्होंने अपने एक साथी ग्राम सीकरी बहेड़ी निवासी 28 वर्षीय अजय पाल पुत्र नत्थूलाल कों सडक़ किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़ा देखा। उसे इस हालत में देख साथियों में हडक़म्प मच गया। उन्होंने  पुलिस तथा अजय के परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

सूचना मिलने पर घायल अजय को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोर से टक्कर मारी है।  मृतक के परिजन भी यहां आ पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों तथा दो बहिनों में सबसे छोटा था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद